Categories: News-Headlines

श्रीलंका सरकार ने गैरजरूरी वाहनों के लिए ईंधन की बिक्री स्‍थगित कर दी

श्रीलंका की सरकार ने गैरजरूरी वाहनों के लिए ईंधन की बिक्री स्‍थगित कर दी है। आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में सरकार ने अगले दो सप्ताह तक केवल बसों, रेलगाडियों, चिकित्सा सेवाओं और खाद्य सामग्री ढोने वाले वाहनों को ही ईंधन देने की अनुमति दी है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि कल मंत्रिमण्‍डल ने आज से 10 जुलाई तक केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही ईंधन की आपूर्ति करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सरकार मौजूदा ईंधन संकट के कारण सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संस्थानों से 10 जुलाई तक घर से काम करने की योजना बना रही है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्रों में स्कूल बंद कर दिये गये हैं और दो करोड 20 लाख की आबादी वाले देश के नागरिकों से कहा गया है कि वे घर से ही काम करें।

दूसरी तरफ सरकार ने सस्ती दर पर तेल आपूर्ति के लिए प्रमुख ऊर्जा उत्पादक देशों- रूस और कतर के साथ बातचीत के लिए अपने अधिकारियों को वहां भेजा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.