जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने श्रीनगर के बेमिना इलाके में पिछले सप्ताह एक पुलिस कर्मी पर हमले में शामिल तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वाईं ने बताया कि 9 दिसंबर को घर लौट रहे कांस्टेबल मोहम्मद हफीज चक पर इन आतंकवादियों ने हमला किया था।
हाइब्रिड आतंकी ऐसे स्थानीय युवक होते हैं, जिनका पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं होता। ये स्थानीय युवक हथियार लेकर आते हैं और हमला करके फरार हो जाते हैं तथा सामान्य जीवन जीने लगते हैं, इनकी पहचान मुश्किल हो जाती है।
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी अर्जुमंद उर्फ हमजा बुरहान ने इस हमले की साजिश रची थी और उसने स्थानीय सरगना दानिश अहमद मल्ला से संपर्क बनाकर कांस्टेबल पर हमला करवाया था।
आर आर स्वाई ने कहा कि मल्ला भी कांस्टेबल के इलाके में रहता था और उसने दो अन्य हाईब्रिड आतंकवादियों को भर्ती कर लिया था। पूछताछ के दौरान इन आतंकवादियों ने उनके निशाने पर रहने वाले व्यक्तियों की सूची के बारे में जानकारी दी जिसमें अन्य लोगों के अलावा ज्यादातर पुलिस कर्मी थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment