पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी- पीटीआई के चुनाव के सिलसिलें में पार्टी के कुछ सदस्यों को सोमवार को आयोग में उपस्थित होने के लिए समन भेजा है। यह मामला पार्टी संस्थापक सदस्य अकबर एस बाबर ने दर्ज कराया है। आयोग ने यह समन पार्टी के अध्यक्ष गौहर अली खान, पार्टी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियाजुल्ला नियाजी, पार्टी के महासचिव उमर अय्यूब, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष यास्मीन राशिद और पीटीआई के सदस्यों- हलीम आदिल शेख, अली अमीन गंदापुर और सरदार मसरूद को भी भेजा है। आयोग की पांच सदस्यों की खंडपीठ मामले की सुनवाई करेगी। निर्वाचन आयोग के आदेश पर पीटीआई में हाल ही में ऑनलाईन ऐप के जरिए मतदान कराया गया था। इस चुनाव में बैरिस्टर गौहर खान को निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का स्थान लेना था।
मामला दर्ज कराने वाले पीटीआई के संस्थापक सदस्य अकबर एस बाबर का आरोप है कि पीटीआई और उसका चुनाव – चिन्ह बैट दांव पर है। उन्होंने पार्टी में हुए चुनाव को फर्जीवाड़ा बताते हुए पार्टी के भीतर ही एक निर्वाचन आयोग बनाने की मांग की है। अकबर एस बाबर ने पाकिस्तान में अगले वर्ष प्रस्तावित आम चुनाव को लेकर भी कई आशंकाए जाहिर की हैं।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment