Categories: News-Headlines

शुभांशु शुक्ला आज अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान, एक्सिओम-4 मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से प्रक्षेपित किया जाएगा

भारत के शुभांशु शुक्‍ला को अंतरिक्ष मे ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन को भारतीय समयानुसार आज दोपहर बारह बजकर एक मिनट पर अमरीका में फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने कहा है कि 28 घंटे की यात्रा के बाद एक्सिओम-4 कल शाम चार बजकर तीस मिनट पर अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र से जुड़ेगा। इस मिशन को पहले 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था। लेकिन, तकनीकी गड़बडि़यों, मौसम की स्थिति और रिसाव के कारण इसमें बार-बार देर हुई।

इस ऐतिहासिक मिशन के माध्‍यम से अमरीका, भारत, पोलैंड और हंगरी के चार लोगों को पृथ्‍वी की निम्‍न कक्षा में वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए चौदह दिन की यात्रा पर अंतररराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र में भेजा जाएगा। इन यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्‍ला, पोलैंड के स्‍लावोस उजानान्‍स्‍की, हंगरी के तिबोर कापू और अमरीका के पेगी ह्विस्‍टन शामिल हैं। नासा के ह्विस्‍टन इस मिशन के कमांडर होंगे, जबकि शुभांशु शुक्‍ला 1984 में अंतरिक्ष यात्रा पर गए राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय होंगे। वहीं, उजानान्‍स्‍की और कापू पोलैंड और हंगरी का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। ये अंतरिक्ष यात्री दो सप्‍ताह अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पर रहेंगे और कई प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोग तथा अनुसंधान करेंगे। इनमें, सूक्ष्‍म गुरुत्‍व से संबंधित शोध, प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रदर्शन और अन्‍य प्रयोग शामिल हैं। अंतरिक्ष यात्री 31 देशों के लिए साठ वैज्ञानिक अध्‍ययन करेंगे। एएक्‍स-4 मिशन से नासा, इसरो और अन्‍य अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ेगा तथा भविष्‍य में अंतरिक्ष से संबंधित अनुसंधान के लिए मार्ग प्रशस्‍त होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

4 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

1 day ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

This website uses cookies.