Categories: News-Headlines

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) का पहला परंपरिक औषधि‍ वैश्विक सम्‍मेलन, गुजरात में गांधीनगर के महात्‍मा मंदिर में शुरू

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का पहला परंपरिक औषधि‍ वैश्विक सम्‍मेलन, गुजरात में गांधीनगर के महात्‍मा मंदिर में शुरू हो गया है। उद्घाटन सत्र को केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि शिखर सम्मेलन पारंपरिक चिकित्सा के एजेंडे को आगे बढ़ाएगा।

डॉक्‍टर मांडविया ने कहा कि सम्‍मेलन दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्‍साहन देने के लिए बातचीत में शामिल होने, विचारों का आदान-प्रदान करने और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। उन्‍होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा ने कई शताब्दियों से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य को प्रोत्‍साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉक्‍टर मांडविया ने आशा व्यक्त की कि शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य और कल्याण के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता और पारंपरिक चिकित्सा पर साक्ष्य-आधारित कार्रवाई को प्रोत्‍साहन देने का मंच प्रदान करेगा।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा हमारी साझा विरासत और ज्ञान का प्रतीक है। यह आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को पूर्ण करता है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा कि शिखर सम्मेलन प्राचीन पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को उजागर करने और मौजूदा समय में उनकी समझ और उपयोग को आगे

बढ़ाने में सहायता करेगा। उन्होंने सभी देशों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों में पारंपरिक दवाओं को एकीकृत करने के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया।

इस बीच, तीन दिवसीय जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के हिस्से के रूप में, जी-20 उप स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक आज गांधीनगर में स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार की उपस्थिति में शुरू हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के औपचारिक उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.