Categories: News-Headlines

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में संयुक्‍त राष्‍ट्र समर्थित सरकार को समर्थन देने वाले दो लड़ाके गुटों के बीच झड़पों में 55 लोगों की मौत

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में संयुक्‍त राष्‍ट्र समर्थित सरकार को समर्थन देने वाले दो लड़ाके गुटों के बीच झड़पों में 55 लोगों की मौत हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों की सबसे भयानक इस हिंसा में एक सौ 46 लोग घायल भी हुए हैं। झड़पें सोमवार को चार सौ 44 बिग्रेड और विशेष प्रतिरोधक सेना के बीच हुई। एक गुट के कमांडर के पकडे जाने के बाद यह हिंसा भड़की।

चार सौ 44 ब्रिगेड के प्रमुख महमूद हम्‍जा को विशेष प्रतिरोधक सेना ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह सेना के नियंत्रण वाले मिटिगा हवाई अड्डे से यात्रा करने की कोशिश कर रहा था। खबरों के अनुसार अग्रिम इलाकों में राजधानी के उप-नगरीय क्षेत्रों से दो सौ 34 परिवारों को बाहर निकाल लिया है। इस बीच, चार सौ 44 ब्रिगेड ने बताया है कि कमांडर महमूज हम्‍जा अपनी यूनिट में आ गए हैं। प्रधानमंत्री अब्‍दुल हमीद बिबाह की सरकार को समर्थन देने वाले दोनों गुटों के बीच हुए समझौते के बाद महमूद हम्‍जा की रिहाई हुई।

लीबिया में 2011 में लम्‍बे समय के शासक रहे कर्नल मोमर गद्दाफी की बर्खास्‍तगी और मृत्‍यु के बाद से राजनीतिक अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.