राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत दुनियाभर में महिला सशक्तिकरण का आदर्श बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि अवसर मिलने पर वे सभी क्षेत्रों में अपने पुरुष समकक्षों से आगे निकल सकती हैं।
राष्ट्रपति आज सुबह ओडिशा के गंजम जिले के भांजाविहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को सशस्त्र बलों में स्थायी कमीशन प्रदान किया गया है, जिसमें पहले केवल पुरुषों का ही एकाधिकार था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय महिलाएं आबादी का 49 प्रतिशत हैं और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उन्हें और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।
राष्ट्रपति का आज कटक में ब्रह्मकुमारियों के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। कल वे संभलपुर जिले में विख्यात कवि भीमा भोई से संबंधित विभिन्न स्थलों पर जायेंगी। वे संभलपुर में महिमा संप्रदाय के अनुयायियों से भी मिलेंगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment