प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के धनबाद में सिंदरी से 35 हजार 7 सौ करोड़ रुपये की विकास परिय़ोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्दुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड का सिंदरी उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। इसका लक्ष्य यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है। यह संयंत्र 8 हजार 9 सौ करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत का यूरिया उत्पादन 2014 के मुकाबले 225 लाख टन से बढ़कर अब 310 लाख टन हो गया है। उन्होंने कहा कि यह उर्वरक के क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झारखंड को 35 हजार करोड रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिला है। उन्होंने कहा कि सिंदरी उर्वरक संयंत्र को पुनर्जीवित करना मोदी सरकार की गारंटी थी और आज इसे पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस संयंत्र के लोकार्पण के साथ भारत यूरिया के मामले में आत्म-निर्भर हो जाएगा।
प्रधानमंत्री ने झारखंड में 17 हजार 6 सौ करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ किया और आधारशिला रखी। इनसे राज्य़ में रेल सेवाओं का विस्तार होगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान तीन रेलगाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें देवघर-डिब्रुगढ़ रेल सेवा, टाटानगर और बादामपहर के बीच दैनिक एमईएमयू ट्रेन और शिवपुर स्टेशन से लंबी दूरी की मालगाड़ी शामिल है। प्रधानमंत्री ने झारखंड के चतरा में उत्तरी करनपुरा सुपर थर्मल बिजली परियोजना का भी लोकार्पण किया। इसे साढ़े सात हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में लाभ होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने रामगढ़ जिले में कॉल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कॉल फील्ड लिमिडेट के हैंडलिंग प्लांट का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री आज दोपहर पश्चिम बंगाल में आरामबाग और हुगली में सात हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment