भारत नौसेना की भूमिका के सम्मान में तथा 1971 के इंडो-पाक युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों को मनाने के लिए दिनांक 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाता है।
इस वर्ष, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्षों के समारोहों की शुरुआत के साथ ‘अमृत काल’ में प्रवेश कर रहा है, भारतीय नौसेना रविवार दिनांक 04 दिसंबर, 2022 को विशाखापत्तनम में एक ‘सैन्य अभियानगत प्रदर्शन’ के माध्यम से भारत के युद्ध कौशल और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। भारत की माननीय राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सम्मानित अतिथि के रूप में आयोजन की साक्षी होंगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार द्वारा आयोजित इस समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के कई गणमान्य लोगों के भाग लेने की उम्मीद है ।
परंपरागत रूप से माननीय राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नई दिल्ली में नौसेना दिवस समारोह आयोजित किया जाता है। इस साल पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के बाहर नौसेना दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमान और पूर्वी, पश्चिमी तथा दक्षिणी नौसेना कमांड से विशेष बल भारतीय नौसेना की क्षमता एवं बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम एंकोरेज पर सूर्यास्त समारोह और जहाजों द्वारा रोशनी के साथ समाप्त हो जाएगा।
नौसेना दिवस समारोह का उद्देश्य अधिक आउटरीच को बढ़ावा देना, हमारे नागरिकों के बीच सामुद्रिक जानकारी बढ़ाना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान पर प्रकाश डालना है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment