Categories: News-Headlines

पुणे से सिंगापुर के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू

नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 1 दिसंबर 2022 को पुणे से सिंगापुर के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का उद्घाटन किया।

उड़ान सेवा 2 दिसंबर, 2022 से निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी:

उड़ान संख्या

सेक्टर
प्रस्थान
पहुचना
आवृत्ति

हवाई जहाज

यूके 111
पीएनक्यू -एसआईएन
2:10
10:30
सोम, बुध, शुक्र, रवि
एयर बस ए- 321 नियो

यूके 112
एसआईएन -पीएनक्यू
11:50
15:10
सोम, बुध, शुक्र, रवि
एयर बस ए- 321 नियो

नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि अपनी समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ पुणे शहर नवाचार, शिक्षा और विकास का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि को और गति देते हुए, सरकार ने पुणे की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों की योजना बनाई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थानों से कनेक्टिविटी बढ़ाना, एक नया टर्मिनल विकसित करना, और एक अलग कार्गो टर्मिनल प्रदान करके शहर को ढांचागत सहायता प्रदान करना इस योजना में शामिल हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि पुणे-सिंगापुर उड़ान की शुरुआत पुणे के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने पुणे और बैंकॉक के बीच हाल ही में शुरू किए गए उड़ान मार्ग का भी उल्लेख किया और कहा कि ये दोनों मार्ग न केवल शहर को महत्वपूर्ण वैश्विक स्थलों से जोड़ेंगे बल्कि शहर के विकास से संबंधित अवसरों की एक विस्तृत श्रृंखला को जोड़कर रोजगार, शिक्षा, व्यापार और व्यवसाय के लिए इस दिशा में प्रगति करेंगे।

इसकी बढ़ती क्षमता को देखते हुए नया टर्मिनल 475.39 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है और इसका वर्तमान क्षेत्र 22,500 वर्ग मीटर से बढ़कर 48,500 वर्ग मीटर हो जाएगा। पुणे से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक नया अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो टर्मिनल भी बनाया जा रहा है, जो दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। 120 करोड़ रुपये की लागत से एक नवनिर्मित बहु-स्तरीय पार्किंग सुविधा हाल ही में 25 नवंबर, 2022 को पुणे हवाई अड्डे पर शुरू की गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.