Categories: News-Headlines

वियतनाम के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की

सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऑफ वियतनाम के नेशनल असेंबली के चेयरमैन वॉन्ग दिन्ह हुइ के नेतृत्व वाले वियतनाम के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।

भारत में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच वर्तमान दौर में नेतृत्व के स्तर पर बेहतरीन संबंध हैं। हमारे लोग महात्मा गांधी और राष्ट्रपति हो ची मिन्ह के आदर्शों को मन में संजोकर रखते हैं। आज, हमारी द्विपक्षीय समग्र रणनीतिक भागीदारी में- राजनीतिक जुड़ाव से लेकर व्यापार और निवेश करार, ऊर्जा सहयोग, विकास भागीदारी, रक्षा व सुरक्षा सहयोग और दोनों देशों की जनता के बीच संबंध सहित तमाम क्षेत्र शामिल हैं।

वर्ष 2018 में अपनी वियतनाम की यात्रा को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वह खुद वियतनाम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे मजबूत बौद्ध संपर्कों सहित दोनों देशों के बीच प्राचीन सभ्यतागत आदान प्रदान के साक्षी बने थे।

राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 से जुड़ी बाधाओं के बावजूद भारत और वियतनाम के बीच आर्थिक संबंध सही दिशा में बने हुए हैं। वह यह देखकर भी खुश हैं कि भारत और वियतनाम के बीच रक्षा भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और संपन्नता के लिए योगदान संभव होगा।

भारत और वियतनाम के बीच बहुपक्षीय मंच पर सहयोग पर बात करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर हमारे समन्वित प्रयासों से विकासशील देशों को आवाज मिली है। उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम मुक्त, खुली, शांतिपूर्ण, संपन्न, समावेशी और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत भारत-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित परिचालन के लिए आसियान के साथ काम कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.