Categories: News-Headlines

गोवा मुक्ति दिवस पर प्रोजेक्ट 15बी के तहत भारतीय नौसेना का दूसरा जहाज मोरमुगांव पहले समुद्री परीक्षण सफर के लिए रवाना

भारतीय नौसेना का पी15बी श्रेणी का दूसरा स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक पोत मोरमुगांव, जिसे 2022 के मध्य में अधिकृत रूप से कार्यान्वित करने की योजना है, वह आज अपनी पहली समुद्री परीक्षण यात्रा पर रवाना हुआ। इस जहाज को समुद्र में उतारने के लिए 19 दिसंबर की तारीख सबसे उपयुक्त थी, क्योंकि आज देश पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति के 60 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। भारतीय नौसेना ने गोवा की मुक्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इस पोत का नाम समुद्र तटीय राज्य गोवा को समर्पित करने से न केवल भारतीय नौसेना तथा गोवा के लोगों के बीच आत्मीय संबंधों में अधिक वृद्धि होगी, बल्कि यह जहाज की पहचान को स्थायी रूप से राष्ट्र निर्माण में नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका से भी जोड़ता है।

मोरमुगांव को प्रोजेक्ट 15बी विध्वंसक के हिस्से के रूप में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल) में तैयार किया जा रहा है। इस पोत में कई विशिष्ट स्वदेशी प्रौद्योगिकियां शामिल की गई हैं और यह आत्मनिर्भर भारत का एक शानदार उदाहरण है। मोरमुगांव ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बल और प्रोत्साहन प्रदान किया है।

मोरमुगांव भारतीय नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा। हाल ही में आईएनएस विशाखापत्तनम और चौथी पी75 पनडुब्बी आईएनएस वेला को नवंबर 2021 में कमीशन प्रदान किये जाने के साथ ही, मोरमुगांव के समुद्री परीक्षणों की शुरुआत एमडीएसएल की अत्याधुनिक क्षमताओं तथा आधुनिक एवं जीवंत भारत की मजबूत स्वदेशी जहाज निर्माण परंपरा का स्पष्ट प्रमाण है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.