Categories: News-Headlines

विपक्षी दलों ने आज संसद भवन परिसर से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला

नई दिल्ली: विपक्षी दलों ने आज संसद भवन परिसर से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला। वे अडानी समूह के मामलों की संयुक्‍त संसदीय समिति से जांच कराने, केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्‍यता से अयोग्य ठहराने के मुद्दों पर विरोध प्रकट कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता सोनिया गांधी, डीएमके के, टी आर बालू, आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता, समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव, बीआरएस के, के केशव राव, सीपीआई (एम) के एलामारम करीम, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ( UBT), राजद के मनोज झा और अन्य लोग विरोध में शामिल हुए। कुछ विपक्षी सदस्यों ने विरोध प्रकट करने के लिये काले कपडे पहने हुए थे। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद में अपनी रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के कक्ष में बैठक की।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

5 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.