Categories: News-Headlines

विनेश फोगाट ने अगले महीने चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों से अपना नाम वापस लिया

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अगले महीने चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है। विनेश ने आज इसकी घोषणा करते हुए बताया कि घुटने की चोट के कारण वह एशियाई खेलों में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगी। इससे रिजर्व खिलाड़ी अंतिम पंघाल का टीम में शामिल होना लगभग तय हो गया है। जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश ने अपनी चोट का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अगस्त को अभ्‍यास के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई और 17 अगस्त को मुंबई में उसका ऑपरेशन किया जाएगा। इस चोट की वजह से वह अगले महीने विश्व चैंपियनशिप में भी भाग नहीं ले पाएगी।

यह ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है। विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 25 और 26 अगस्त को पटियाला में होंगे। विनेश को एशियाई खेलों के लिए सीधा प्रवेश मिला था। जिसकी वजह से ट्रायल्स में महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में जीत दर्ज करने वाली अंतिम पंघाल को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया था। अब उन्हें विनेश की जगह टीम में शामिल किए जाने की पूरी सम्भावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.