कर्नाटक: जी-20 डिजीटल आर्थिक कार्य समूह और डिजीटल आर्थिक मंत्रिस्तरीय बैठक आज बेंगलूरू में शुरू होगी। इलैक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय के सचिव अलकेश कुमार शर्मा आज कार्यकारी समूह बैठक की औपचारिक शुरूआत करेंगे। भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत विचार विमर्श के दौरान डिजीटल सूचना से संबंधित विभिन्न मुद्दों, नागरिकों को सेवा सुविधा और डिजीटल अर्थव्यवस्था में वृद्धि विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इन बैठकों के साथ साथ डिजीटल नवाचार गठबंधन बैठक 17 और18 अगस्त को होगी। यह जी-20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के नवाचारों को स्वीकार करने और सहयोग देने का एक प्रयास होगा। डिजीटल आर्थिक मंत्रिस्तरीय बैठक सम्पन्न होने के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया जाएगा जिसमें डिजीटल अर्थव्यवस्था की चुनौतियों और अवसरों पर समझौते के बारे में जानकारी दी जाएगी।
केन्द्रीय रेल, संचार, इलैक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, कौशल विकास और उद्यमिता, इलैक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर तथा इलैक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय के सचिव अलकेश कुमार शर्मा जी-20 बैठकों के दौरान उपस्थित रहेंगे।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment