विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने देशद्रोह कानूनों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की है। किरेन रिजिजू ने कहा है कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संस्थानों का सम्मान नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा भारत को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़ी रही है। इस पार्टी ने देश को बांटने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ा।
विधि मंत्री ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू इस कानून पर पहला संशोधन लाये थे, जिसका उद्देश्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में कमी लाना था और श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा जनसंघ ने इसका विरोध किया था।
किरेन रिजिजू ने कहा कि बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तीसरे स्तंभ न्यायपालिका को कमजोर बनाने का विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह इंदिरा गांधी की सरकार थी, जिसने भारत के इतिहास में पहली बार धारा 124-ए को संज्ञेय अपराध बनाया था।
इससे पहले, उच्चतम न्यायालय द्वारा देशद्रोह कानूनों पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की थी कि सच बोलना देशभक्ति है, न कि देशद्रोह।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment