Categories: News-Headlines

विद्यालयों की पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है: NCERT

राष्‍ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कहा है कि विद्यालयों की पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में एनसीईआरटी की ओर से कहा गया है कि पहली, दूसरी, सातवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए 33 लाख पुस्तकें छप चुकी हैं और उन्हें दुकानों पर भेज दिया गया है।

परिषद ने कहा है कि तीसरी और छठी कक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम की पुस्‍तकें इस महीने और अगले महीने प्रकाशित कर दी जाएंगी। यह भी कहा गया है कि चौथी, पांचवीं, नौवीं और ग्‍यारहवीं कक्षा की किताबें इस महीने बाजार में आ जाएंगी।

एनसीईआरटी ने सभी छात्रों और अभिभावकों से धैर्य रखने और चिंतित न होने का अनुरोध किया। बहुत से राज्यों में स्कूलों की किताबें उपलब्‍ध न होने की खबरों के बीच एनसीईआरटी ने यह प्रतिक्रिया दी है।

NCERT समय पर स्कूली किताबें उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरतः है। कक्षा 1, 2, 7, 8, 10 और 12 की लगभग 33 लाख पुस्तकें प्रिंट करा कर बुक्शॉप्स में पहुँचा दी गईं हैं। कक्षा 3 और 6 की नए पाठ्यक्रम् की पुस्तकें अप्रैल और मई में क्रमशः छप जाएंगी। कक्षा 4, 5, 9 और 11 की पुस्तकें अप्रैल माह…

— NCERT (@ncert) April 2, 2024

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.