Categories: News-Headlines

CCI ने इंडोएज इंडिया फंड – लार्ज वैल्यू फंड (एलवीएफ) योजना द्वारा एमजी मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इंडोएज इंडिया फंड – लार्ज वैल्यू फंड (एलवीएफ) योजना द्वारा एमजी मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन, इंडोएज इंडिया फंड – एलवीएफ योजना (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा एमजी मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य) की लगभग 8 प्रतिशत शेयर पूंजी (मतदान और आर्थिक अधिकारों का 8.70%) के साथ-साथ कुछ अधिकारों के अधिग्रहण से संबंधित है (प्रस्तावित संयोजन)।

अधिग्रहणकर्ता मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए एक उच्च मूल्य का कोष है, जो इंडोएज इंडिया फंड (इंडोएज) की एक योजना है। इंडोएज एक अंशदायी व्यवस्थित ट्रस्ट है, जो सेबी (एआईएफ) विनियम, 2012 के तहत श्रेणी II वैकल्पिक निवेश कोष के रूप में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के साथ पंजीकृत है।

लक्ष्य कंपनी भारत में निगमित कंपनी है, जो वाहन मूल उपकरण विनिर्माण का व्यवसाय करती है और बिक्री के बाद की सेवा प्रदान करती है। लक्ष्य कंपनी मुख्य रूप से लक्ष्य कंपनी के ब्रांड ‘एमजी’ के तहत यात्री कारों (इलेक्ट्रॉनिक वाहनों सहित) का निर्माण और बिक्री का कारोबार करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

7 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

7 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

9 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.