Categories: News-Headlines

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ऑपरेशन सिन्दूर पर विभिन्न देशों में जाने वाले सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक जानकारी दी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति से दुनिया को अवगत कराने के लिए कई देशों को भेजे जा रहे सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को आज नई दिल्‍ली में आवश्‍यक जानकारी दी। सरकार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत का रूख स्‍पष्‍ट करने के लिए विभिन्न देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है।

59 सदस्‍यीय इन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्‍व कांग्रेस सांसद शशि थरूर, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय कुमार झा, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा, डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी -एसपी की सुप्रिया सुले और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे करेंगे।

ये प्रतिनिधिमंडल कल से 5 जून तक कुल 32 देशों का दौरा करेंगे जिसमें अमरीका, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, अल्जीरिया, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, डेनमार्क, गयाना, ब्राजील, कोलंबिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर शामिल हैं।

अपनी 10 दिवसीय यात्रा के दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए देश की राष्ट्रीय नीति और दृष्टिकोण से दुनिया को अवगत कराएंगे और आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के भारत के संदेश को अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुंचाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

11 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

3 days ago

This website uses cookies.