विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज गुजरात के नर्मदा जिले में 11 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। विदेश मंत्री ने एमपीएलएडी कार्यक्रम के अंतर्गत लाछरास गांव में स्मार्ट आंगनवाड़ी और स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन किया। उन्होंने राजपीपला में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का भी दौरा किया।
गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए डॉ. एस. जयशंकर ने जमीनी स्तर पर सुचारू और कुशल पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए डाकघर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राजपीपला के छोटूभाई पुरानी स्पोर्ट्स कैंपस में आधुनिक उपकरणों से लैस उन्नत नए जिमनास्टिक हॉल का भी उद्घाटन किया।
पास्पोर्ट के विषय में कम से कम तो बढ़ गई है। उनको लगता है कि विदेश मंत्री कुछ तो उनका कर रहे हैं। जिमनास्टिक का वहां जो फैसलिटी है कि वो कमरा भी है बहुत बड़ा जिमनास्टिक का कमरा और वहां जिमनास्टिक के लिए जो स्पेशल जो इक्वीपमेंट जो सुविधाएं जो हैं के उसके लिए ग्राउंड कैसे तैयार करना पड़ता है। ताकि लोग जो हैं बच्चे जो हैं वहां जिमनास्टिक सिख सकें।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment