अमरीका द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों पर अस्थायी टैरिफ राहत और टैरिफ में छूट की संभावना के सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार आज दोपहर के कारोबार में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स एक हजार 650 अंकों की वृद्धि के साथ 76 हजार 807 पर था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 506 अंक बढ़कर 23 हजार 334 पर पहुंच गया था।
आज भारतीय शेयर बाजारों में हम काफी अच्छी तेजी देख रहे हैं। करीब-करीब 2 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल है बाजारों में, जो इंडीसीज़ हैं और जो क्षेत्र जिसपे आज ज्यादा खरीदारी चल रही है। वो बैंकिंग क्षेत्र है और ऑटोमोबाइल के शयर्स में भी हम अच्छी खरीद देख रहे हैं। बैंकिंग क्षेत्र में पिछले सप्ताह जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इंट्रस्ट रेट कट किये और बैंकों ने भी अपने इट्रस्ट रेट में थोड़ी कमी लाये। उससे मुझे लगता है कि काफी अच्छा एक प्रभाव पड़ा है, इकोनॉमी के लिए भी और बैंकिंग क्षेत्र के लिए भी। बैंकिंग क्षेत्र के शेयर्स में भी तेजी देख रहे हैं हम। कुल मिलाकर जो विश्व के जो ग्लोबल फैक्टर्ज़ हैं, वो सब काफी पॉजिटिव है और जब भारतीय अर्थव्यवस्था के जो आंकडें हमारे सामने आ रहे हैं और वो भी बहुत पॉजिटिव हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment