विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कहा है कि सरकार काबुल की स्थिति की निरंतर निगरानी कर रही है। एक ट्वीट में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि सरकार भारत वापस आने की कोशिश कर रहे लोगों की चिंता समझती है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का संचालन मुख्य चुनौती है और सरकार इस बारे में साझेदारों के साथ चर्चा कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा कि काबुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां रह रहे भारतीयों के बारे में सही जानकारी मिलना जरूरी है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने काबुल में रह रहे भारतीयों से अनुरोध किया कि वे टेलीफोन नम्बर 9 1 9 7 1 7 7 8 5 3 7 9 और ई-मेल MEA Helpdesk India@gmail.com पर संपर्क कर अपने बारे में जानकारी दें। विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार काबुल में हिन्दू और सिख समुदाय के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनकी कुशलता के बारे में प्राथमिकता से विचार किया जायेगा।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल रात अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन के साथ अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर विचार किया। दोनों नेताओं ने काबुल में हवाई अड्डे का परिचालन तत्काल बहाल किए जाने पर जोर दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment