Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- वह अफगानिस्तान से अमेरिका की सेना को वापस बुलाने के अपने फैसले पर अडिग

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन कहा है कि वे अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सेना हटाने के अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्‍होंने कहा कि अफगानिस्‍तान में सत्‍ता का तेजी से पतन हो गया। युद्धग्रस्‍त अफगानिस्‍तान से सेना हटाने को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति की आलोचना के मद्देनजर बाइडेन का यह बयान आया है।

रविवार को अफगानी राष्‍ट्रपति अशरफ गनी का देश छोड़कर चले जाने और उनकी सरकार के गिरने के बाद तालिबान ने अपनी विजय की घोषणा कर दी थी।

कल रात, व्‍हाइट हाउस से राष्‍ट्र के नाम सम्‍बोधन में राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों को ऐसे युद्ध में मरना जारी नहीं रखा जा सकता, जिसमें खुद अफगानी सैनिक लडने को तैयार नहीं है।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन कहा है कि वे अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सेना हटाने के अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्‍होंने कहा कि अफगानिस्‍तान में सत्‍ता का तेजी से पतन हो गया। युद्धग्रस्‍त अफगानिस्‍तान से सेना हटाने को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति की आलोचना के मद्देनजर बाइडेन का यह बयान आया है। ने कहा है कि अफगानिस्तान में फंसे लोगों को निकालने के लिए काबुल के हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से परिचालन फिर शुरू हो गया है।

आज सुबह अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन में मेजर जनरल हैंक टेलर ने कहा कि सी-17 विमान कल काबुल भेजा गया और एक अन्य सी-17 विमान भेजे जाने की आशा है। तालिबान के कब्जे वाले काबुल में अब केवल हवाई अड्डा अमरीका के नियंत्रण में है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का यह बयान कल हवाई अड्डे से परिचालन बंद किए जाने के बाद आया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

48 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

56 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.