Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज से 15 अप्रैल तक युगांडा और मोजाम्बिक के आधिकारिक दौरे पर आज युगांडा पहुंचेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज से 15 अप्रैल तक युगांडा और मोजाम्बिक के आधिकारिक दौरे पर आज युगांडा पहुंचेंगे। डॉ. जयशंकर, युगांडा के विदेश मंत्री जनरल जेजे ओडोंगो के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करने के साथ ही युगांडा के केंद्रीय नेतृत्व और अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्री जिंजा में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी-एनएफएसयू के ट्रांजिट परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। यात्रा के दौरान भारत के बाहर एनएफएसयू का पहला परिसर स्थापित करने के लिए भारत सरकार और युगांडा सरकार के बीच एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। डॉ. जयशंकर युगांडा में सौर ऊर्जा से चलने वाली जलापूर्ति परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। विदेश मंत्री युगांडा के व्यापार और व्यवसाय समुदाय को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

डॉ. एस जयशंकर 13 से 15 अप्रैल तक मोजांबिक के दौरे पर रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

11 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.