Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह आज से अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, ‘वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यात्रा के पहले दिन, अमित शाह अंजॉ जिले के सीमावर्ती गांव किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ का शुभारंभ करेंगे। गृह मंत्री किबिथू में “स्वर्ण जयंती सीमा रोशनी कार्यक्रम” के तहत निर्मित राज्य सरकार की नौ सूक्ष्म पनबिजली परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। ये बिजली परियोजनाएं सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के दौरान ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ के तहत कुल अड़तालीस सौ करोड़ रुपये के केंद्रीय मंजूरी दी है। इसमें विशेष रूप से सड़क संपर्क के लिए 25 सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ के तहत, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उत्तरी सीमा से सटे 19 जिलों में 46 ब्लॉकों के 2 हजार 9 सौ सड़सठ गांवों की व्यापक विकास के लिए पहचान की गई है। पहले चरण में प्राथमिकता कवरेज के लिए 662 गांवों की पहचान की गई है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के 455 गांव शामिल हैं।

अमित शाह अरुणाचल प्रदेश के लिकाबाली, बिहार के छपरा, केरल के नूरानद और आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस-आईटीबीपी की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे किबिथू में आईटीबीपी कर्मियों से बातचीत भी करेंगे। इस दौरान सीमावर्ती जिलों के स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। श्री शाह सीमावर्ती गांवों की महिलाओं के प्रयासों से परिचित होने और उनकी सराहना करने के लिए प्रदर्शनी स्टालों का दौरा करेंगे। 11 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री नमती मैदान जाकर वालोंग युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

8 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.