विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुत्रेस के साथ व्यापक चर्चा की। एक ट्वीट में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध के वैश्विक प्रभाव, विशेष रूप से खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर एंटोनियो गुत्रेस के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि युद्ध के परिणाम विकासशील देशों के लिए गंभीर हैं। विदेश मंत्री ने महासचिव के साथ अफगानिस्तान और म्यांमा में ताजा घटनाओं के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने महत्वपूर्ण समकालीन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए भारत के साथ काम करने में गुत्रेस की रुचि की सराहना की।
डॉ. जयशंकर इस महीने की 10 तारीख से छह दिन के अमरीका दौरे पर हैं। डॉ जयशंकर वाशिंगटन की यात्रा के बाद बुधवार शाम न्यूयॉर्क पहुंचे। विदेश मंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए वाशिंगटन में थे।
Paraguay vs France: France Today Match पर फुटबॉल फैंस की नजर Paraguay vs France मुकाबला… Read More
E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज… Read More
Gujarat TAT Secondary Result 2026 Out: SEB ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड… Read More
Kerala Lottery Karunya KR-760 Result Today: आज दोपहर 3 बजे शुरू हुई ड्रॉ प्रक्रिया केरल… Read More
Google Play Store Policy: ऐप पब्लिश करने से पहले जान लें Google के सख्त नियम… Read More
शिक्षा मंत्री की आलोचना करने वाले 12 वर्षीय बच्चे को लेकर विवाद, मीरवाइज उमर फारूक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment