Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के भुज में के.के. पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के भुज में के. के. पटेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण करने के अवसर पर कहा कि यह अस्पताल लोगों को किफायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यह अस्पताल विशेष रूप से सैनिकों और व्यापारिक समुदाय के लोगों के परिवारों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब लोगों को किफायती दरों पर सबसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य प्रणाली पर उनके भरोसे को मजबूत करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत और जन औषधि जैसी योजनाओं से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इलाज में करोड़ों रुपये की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने और सबके लिए मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराने का जो फैसला लिया है उससे अगले दस वर्षों में देश में डॉक्टरों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।

200 बिस्तरों वाला के. के. पटेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कच्छ में पहला धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होगा। यह अस्पताल कच्छी लेवा पटेल समाज की ओर से बनवाया गया है। यहां हृदय रोग चिकित्सा, विकिरण और शल्य चिकित्सा, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और जोडों के रिप्लेसमेंट जैसी विशेष सेवाएं कम लागत पर सुलभ होंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज से लेकर पानी की खपत तक जानिए पूरा सच

E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज… Read More

13 hours ago

Gujarat TAT Secondary Result 2026 जारी: sebexam.org पर रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक, क्वालिफाइंग मार्क्स और पूरी जानकारी

Gujarat TAT Secondary Result 2026 Out: SEB ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड… Read More

16 hours ago

Kerala Lottery Karunya KR-760 Result Today: 1 करोड़ रुपये के जैकपॉट का रिजल्ट आज, जानें विजेता और पूरी प्रक्रिया

Kerala Lottery Karunya KR-760 Result Today: आज दोपहर 3 बजे शुरू हुई ड्रॉ प्रक्रिया केरल… Read More

16 hours ago

जम्मू-कश्मीर में 12 साल के बच्चे के बयान पर विवाद, शिक्षा मंत्री की आलोचना के बाद बढ़ा राजनीतिक बवाल

शिक्षा मंत्री की आलोचना करने वाले 12 वर्षीय बच्चे को लेकर विवाद, मीरवाइज उमर फारूक… Read More

17 hours ago

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की नजर, नए अपडेट को लेकर बढ़ी जांच

WhatsApp Username Update पर सरकार की सख्त निगरानी, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर उठे सवाल… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.