विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत में रह रहे भारतवंशियों को आश्वस्त किया है कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर कम हो रही है और सरकार ने इस महामारी को काबू करने में सभी संभव प्रयास किए। बुधवार को खाड़ी देश की पहली यात्रा में कुवैत पहुंचने पर द्विपक्षीय बैठकों के बाद श्री जयशंकर ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में नए कोविड संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और यह संख्या मई की शुरूआत से भी नीचे आ गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण सरकार के कठिन और अथक प्रयासों से संभव हुआ है।
डॉ जयशंकर ने बताया कि ऑक्सीजन उत्पादन स्थलों से लेकर प्रमुख शहरों तक सैंकड़ों ऑक्सीजन रेलगाडियां चलाई गईं। विदेशों से ऑक्सीजन सिलेंडर लाने और देश में विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने में भारतीय वायुसेना के विमानों सहित सभी विमानों की सेवा ली गई। सरकार ने कोविड उपचार के लिए बाहर से आवश्यक दवाओं की खरीद की और इनका घरेलू उत्पादन बढाना भी सुनिश्चित किया।
डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से पटरी पर वापस लौट रही है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment