Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से राजधानी कुआलालंपुर में मुलाकात की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से राजधानी कुआलालंपुर में मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री इब्राहिम की दूरगामी सोच, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने और महत्‍वकांक्षी एजेंडा तैयार करने की दिशा में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास को लेकर मलेशिया के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से उन्हें बहुत लाभ मिला है।

डॉ. एस. जयशंकर ने मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हाजी हसन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, डिजिटल, स्‍टार्टअप और लोगों के बीच संपर्क में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने हिंद-प्रशांत, पश्चिम एशिया और यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की।

डॉ. एस. जयशंकर ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत की।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.