यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा दो दिन की आधिकारिक भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर हो रही है। दिमित्री कुलेबा, विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार के साथ बैठक करेंगे और अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों तथा द्विपक्षीय साझेदारी और सहयोग के मामलों पर चर्चा करेंगे। यूक्रेन के विदेश मंत्री व्यापारिक प्रतिनिधियों से भी मिल सकते हैं।
अपनी आगामी भारत यात्रा पर यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा, “यह भारत की मेरी पहली यात्रा होगी, यह 7 वर्षों में किसी यूक्रेनी विदेश मंत्री की भारत की पहली यात्रा होगी। इस यात्रा का उद्देश्य भारत को यूक्रेन-भारत संबंध को मज़बूत बनाना है। यूक्रेन भारत को एक शक्तिशाली अंतरराष्ट्रीय आवाज के साथ एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति के रूप में देखता है। हमें विश्वास है कि घनिष्ठ सहयोग से दोनों देशों को लाभ होगा।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment