Categories: News-Headlines

विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा- भारत को दूर संचार के क्षेत्र में जबकि पाकिस्‍तान को अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवाद में महारथ हासिल है

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जबकि पाकिस्‍तान को अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवाद के क्षेत्र में महारथ हासिल है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी देश ने आतंकवाद पर इतनी मेहनत नहीं की जितनी कि पाकिस्‍तान ने की है। डॉ. जयशंकर ने कल बडौदा में एक कार्यक्रम में कहा कि नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व वाली सरकार की कूटनीति के कारण अन्‍य देशों को आतंकवाद को गंभीरता से लेना पड़ा है। उन्‍होंने कहा कि भारत, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में विश्‍व का समर्थन जुटाने में सफल रहा है।

विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में भी भारत ने स्‍पष्‍ट कहा था कि वह सीमापार आतंकवाद को बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं करेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र में, कश्‍मीर मुद्दे पर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की टिप्‍पणी पर भी भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.