पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ एक महिला न्यायाधीश पर विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अपर जिला और सत्र न्यायाधीश ज़ेबा चौधरी पर इमरान खान की टिप्पणी को लेकर 20 अगस्त को एक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में इस्लामाबाद के मार्गला थाना के मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
20 अगस्त को पंजीकृत एफआईआर में कहा गया है कि इमरान खान ने एक रैली में न्यायाधीश चौधरी और पुलिस अधिकारियों को धमकी दी थी। इमरान खान अदालत में पेश न होने को लेकर अवमानना के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं। इमरान खान द्वारा एक हलफनामा दाखिल करने के कुछ घंटों के बाद ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इमरान खान ने हलफनामे में कहा है कि वे माफी मांगना चाहते हैं और भविष्य में ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे अदालत और न्याय पालिका की मर्यादा को ठेंस पहुंचे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment