वित्त वर्ष 2024 में भी भारत विश्व में सबसे तीव्र गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वित्त मंत्रालय से जारी मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि खपत में वृद्धि के साथ निवेश में धीरे-धीरे आ रही मजबूती और ठोस औद्योगिक गतिविधियां विकास को आगे बढ़ाने में सबसे आगे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इस वर्ष अगस्त में दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले 14 महीनों में उच्चतम है। यह भी कहा गया है कि राजस्व में नियमित रूप से हो रही वृद्धि के साथ केंद्र सरकार की वित्तीय स्थिति ठोस बनी हुई है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पिछले महीने मुद्रास्फीति का दबाव घटा है, जो महत्वपूर्ण है। साथ ही रोजगार के मोर्चे पर रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसके रुझान उत्साहजनक हैं और बेरोजगारी की दर में गिरावट आ रही है। रिपोर्ट में फारस की खाड़ी के क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों के कारण वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितताओं का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment