Categories: News-Headlines

देशभर में आज विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

देशभर में आज विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व रावण पर भगवान राम की विजय के उत्‍सव के रूप में मनाया जाता है, जिसका अर्थ बुराई पर सच्‍चाई की जीत है। आज ही के दिन नवरात्र और दुर्गापूजा भी सम्‍पन्‍न होती है।

राष्‍ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति ने विजशदशमी महापर्व की देशवासियों को बधाई दी

अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा है कि दशहरा बुराई पर भलाई की विजय का पर्व है। उन्‍होंने यह भी कहा कि देश के पूर्वी और दक्षिणी राज्‍यों में दशहरे का त्‍यौहार महिषासुर राक्षस पर देवी दुर्गा की विजय, जबकि उत्‍तरी और पूर्वी राज्‍यों में इसे रावण पर भगवान राम की जीत के उत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। राष्‍ट्रपति ने कहा है कि दशहरा बुराई के प्रतीक अहंकार और नकारात्‍मकता से छुटकारे और एकता तथा सभी के प्रति प्रेम भाव से मिलजुलकर रहने की शिक्षा देता है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि भगवान राम के जीवन मूल्‍य लोगों को तमाम कठिनाइयों पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने इस अवसर पर लोगों से देश की समृद्धि और समाज के वंचित वर्गों की खुशहाली के लिए मिलजुलकर काम करने की अपील की है।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संदेश में कहा है कि दशहरा वास्‍तविकता में हमारे विश्‍वास को और मजबूत करने का अवसर है। साथ ही यह सत्‍य, न्‍याय संवेदना और साहस के मूल्‍यों को अपने जीवन में उतारने का भी संदेश देता है। उन्‍होंने यह भी विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि यह उत्‍सव लोगों के जीवन में शांति, समृद्धि और सद्भावना लायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.