Categories: News-Headlines

वित्त वर्ष 2021-22: बढ़ती औद्योगिक वृद्धि, नियंत्रित मुद्रास्फीति और मजबूत सेवाओं का पुनरुद्धार

सितंबर, 2021 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के जारी त्वरित अनुमान औद्योगिक उत्पादन में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2021-22 में आईआईपी, पहली तिमाही में औसतन 121.3 से बढ़कर दूसरी तिमाही में 130.2 हो गया है। दूसरी तिमाही में भी आईआईपी अभी भी अधिक होता किन्तु भारी मानसून के कारण खनन गतिविधियों विशेष रूप से कोयले के खनन में हुई कमी और फलस्वरूप बिजली उत्पादन में सामने आई बाधाओं के कारण समग्र उत्पादन सूचकांक में वृद्धि प्रभावित रही है।

आईआईपी में विनिर्माण सूचकांक स्थिर रहा है और अक्टूबर, 2021 में विनिर्माण के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आठ माह के उच्च स्तर 55.9 तक पहुंचने के बाद आगामी महीनों में इसमें वृद्धि की संभावना है।

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के 74.0 के औसत से दूसरी तिमाही में 91.7 तक पूंजीगत सामान सूचकांक में हुई त्वरित वृद्धि निवेश में एक महत्वपूर्ण सुधार को रेखांकित करती है।

वित्त वर्ष 2021-22 में खपत में हुई वृद्धि से निवेश के बढ़ने के स्पष्ट संकेत हैं क्योंकि उपभोक्ता टिकाऊ सूचकांक पहली तिमाही में 91.7 से बढ़कर दूसरी तिमाही में 121.2 हो गया, जबकि उपभोक्ता गैर-टिकाऊ सूचकांक भी दो तिमाहियों में 139.1 से बढ़कर 146.9 हो गया।

अक्टूबर 2021 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के जारी आंकड़ों से जानकारी मिलती है कि वार्षिक उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति में गिरावट अब धीरे-धीरे वित्त वर्ष 2021-22 में कम हो गई है। वार्षिक सीपीआई मुद्रास्फीति पहली तिमाही में 5.6 प्रतिशत से घटकर दूसरी तिमाही में 5.1 प्रतिशत हो गई है और वित्त वर्ष 2021-22 के अक्टूबर में यह 4.5 प्रतिशत पर रहते हुए अभी भी कम बनी हुई है।

इसी तरह, उपभोक्ता खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति (सीएफपीआई) वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 4.0 प्रतिशत से घटकर दूसरी तिमाही में 2.6 प्रतिशत और अक्टूबर में 0.8 प्रतिशत हो गई है, यह दर्शाता है कि खाद्य वितरण के आपूर्ति पक्ष में व्यवधान काफी कम हो गया है।

ई-वे बिल, बिजली की खपत और जीएसटी संग्रह जैसे कई उच्च आवृत्ति संकेतकों के नवीनतम स्तरों से परिलक्षित होता है कि वित्त वर्ष 2021-22 में गतिविधि के स्तर में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। वित्त वर्ष 2021-22 में जीएसटी संग्रह अक्टूबर, 2021 में 1.3 लाख करोड़ रुपये के अपने दूसरे उच्चतम मासिक संग्रह स्तर तक पहुँच गया, जो विकास पुनरुद्धार की मजबूती को दर्शाता है। अक्टूबर 2021 में ट्रैक्टर की बिक्री 1,15,615 इकाइयों के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो सितंबर, 2021 की मात्रा की तुलना में 25% अधिक है, और यह कृषि क्षेत्र में निरंतर वृद्धि का संकेत है।

पीएमआई सेवाएं अक्टूबर, 2021 में दशक के उच्च स्तर 58.4 पर पहुंच गई हैं, जो महामारी के बावजूद संपर्क-आधारित सेवा क्षेत्र में एक मजबूत वृद्धि का सुझाव देती हैं। विश्राम स्थलों में औसत होटल अध्यावास दर वित्त वर्ष 2021-22 की प्रथम तिमाही में लगभग 55 प्रतिशत से बढ़कर द्वीतीय में 60 प्रतिशत से अधिक होना सेवा क्षेत्र में बढ़ते आशावाद को दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2021-22 के अक्टूबर में लगातार सातवें महीने निर्यात के मामले में भारत की अर्थव्यवस्था विकास के इंजन को तौर पर उभर रही है, यह 30 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया है। संचयी आधार पर, अप्रैल-अक्टूबर में भारत का व्यापारिक निर्यात 232.58 बिलियन डॉलर रहा, जो 2019 में इसी अवधि की तुलना में 54.5% अधिक है।

वित्त वर्ष 2021-22 में अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों का बकाया ऋण लगातार बढ़ रहा है। विशेष रूप से अर्थव्यवस्था में खपत को मजबूत करने के लिए खुदरा ऋण उल्लेखनीय रूप से बढ़ रहा है। सीआईबीआईएल के अनुसार, 2021 के फरवरी और अक्टूबर के बीच आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने से इनक्वायरी वॉल्युम में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

8 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

9 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.