Categories: News-Headlines

वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में सेल के शुद्ध मुनाफे में 12 प्रतिशत वृद्धि हुई

इस्पात मंत्रालय के तहत भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही तथा 9 महीने के दौरान कंपनी की वित्तीय उपलब्धियों की कल यानि 9 फरवरी, 2022 को घोषणा की।

वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही तथा पहले 9 महीने के दौरान सेल के निष्पादन की मुख्य विशेषताएः

तप्त धातु, कच्चा स्टील तथा विक्रय-योग्य स्टील के उत्पादन के संदर्भ में सर्वाधिक है
पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफे में 12 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 9 महीने के दौरान शुद्ध मुनाफा बढ़कर 9,597 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 406 करोड़ रुपए था।
वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के दौरान विभिन्न संचालनों से राजस्व 28 प्रतिशत बढ़कर 25,245 करोड़ रुपए हो गया और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 9 महीने के दौरान 29 प्रतिशत वृद्धि के साथ 72,715 करोड़ रुपए हो गया।
31.12.2021 को ऋण 19,128 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी ने 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के साथ-साथ वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 9 महीनों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ वास्तविक निष्पादन दर्ज किया है। हालांकि कंपनी के नियंत्रण से परे विभिन्न कारकों के कारण वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के दौरान वित्तीय निष्पादन में यह परिलक्षित नहीं होता है, जिसमें मुख्य रूप से आयातित और स्वदेशी कोकिंग कोयले की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि शामिल है। अर्थव्यवस्था में समग्र सकारात्मक दृष्टिकोण और बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने के लिए केंद्रीय बजट की घोषणाओं के साथ, आगामी तिमाहियों के दौरान निष्पादन में सुधार होने की संभावना है। कंपनी का ध्यान अपने ऋण को कम करने पर बना हुआ है और दूसरी तिमाही के दौरान इसमें लगभग 15 प्रतिशत की कमी होने से यह परिलक्षित होता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.