उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने परिवार के सदस्यों के साथ आज आंध्र प्रदेश में तिरुपति स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का दौरा कर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।
पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उपराष्ट्रपति नायडू ने मंदिर आकर प्रसन्नता जताई और कहा कि उन्होंने देश के लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। आध्यात्मिकता और कुछ नहीं बल्कि सेवा की भावना है का भाव व्यक्त करते उन्होंने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन उन्हें लोगों की और भी अधिक सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।
उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि भारतीय संस्कृति व विरासत एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव के सार्वभौमिक मूल्यों का समर्थन करती है और सभी को उनकी रक्षा व संरक्षण करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने भक्तों के लिए दर्शन की सुगमता में सुधार को लेकर मंदिर के अधिकारियों की प्रशंसा की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment