Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री ने इन्फोसिस से 15 सितंबर तक ई-फाइल पोर्टल में आ रही कठिनाइयों को दूर करने को कहा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां आज दोपहर इंफोसिस के एमडी और सीईओ सलिल पारेख के साथ बैठक की और लॉन्च के ढाई महीने बाद भी आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल में जारी गड़बड़ियों और सरकार व करदाताओं की गहरी निराशा और चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। इससे पहले इसकी लॉन्च में भी देरी हुई थी। निर्मला सीतारमण ने करदाताओं को बार-बार हो रही इन दिक्कतों के लिए इंफोसिस से स्पष्टीकरण मांगा।

वित्त मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि इंफोसिस की ओर से और ज्यादा संसाधन लगाने और प्रयास करने की जरूरत है ताकि जिन सेवाओं पर सहमति बनी थी उनकी आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके जिसमें काफी देरी हुई। सलिल पारेख को करदाताओं को होने वाली कठिनाइयों और पोर्टल के कामकाज में देरी के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

वित्त मंत्री ने मांग की कि इस पोर्टल की वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर करदाता जिन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, उन्हें 15 सितंबर, 2021 तक उनकी टीम द्वारा हल किया जाना चाहिए ताकि करदाता और पेशेवर, इस पोर्टल पर बिना रुकावट काम कर सकें।

सलिल पारेख ने स्पष्ट किया कि वे और उनकी टीम इस पोर्टल के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, सलिल पारेख ने कहा कि 750 से ज्यादा लोगों की टीम इस परियोजना पर काम कर रही है और इंफोसिस के सीओओ प्रवीण राव निजी तौर पर इस परियोजना की देखरेख कर रहे हैं। श्री पारेख ने ये आश्वासन भी दिया कि इस पोर्टल पर करदाताओं के एक गड़बड़ी मुक्त अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए इंफोसिस पूरी तत्परता से काम कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

14 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.