Categories: News-Headlines

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से श्रीलंका की तीन दिनों की राजकीय यात्रा पर

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से श्रीलंका की तीन दिनों की राजकीय यात्रा पर जा रही हैं। इस यात्रा के दौरान महत्‍वपूर्ण वार्ताएं और राजनयिक विचार-विमर्श होंगे। निर्मला सीतारमण इस यात्रा के दौरान श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के आगमन के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्रीलंका सरकार द्वारा आयोजित ‘नाम टू हंड्रेड’ सम्‍मेलन को संबोधित करेंगी। समारोह में श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धने भी शामिल होंगे।

निर्मला सीतारमण कोलंबो में ‘संपर्क विस्‍तार: समृद्धि के लिए साझेदारी’ विषय पर ‘भारत-श्रीलंका व्‍यापार सम्‍मेलन’ को भी संबोधित करेंगी। इस सम्‍मेलन में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग और व्‍यापार बढ़ाने पर बातचीत हो सकती है। वित्‍तमंत्री श्रीलंका के नेताओं के साथ भी वार्ता करेंगी। जिसमें दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के कार्यनीतिक महत्‍व पर जोर दिया जायेगा।

ऊर्जा क्षेत्र में सक्षमता के लिए वित्‍तमंत्री की उपस्थिति में श्रीलंका में धार्मिक स्‍थलों के सौर विद्युतीकरण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए जायेंगे। इस ज्ञापन के तहत परियोजना के लिए भारत 82 करोड़ 40 लाख रुपए आवंटित करेगा।

निर्मला सीतारमण अपनी यात्रा में दलाडा मालीगावा, जया श्री महाबोधि, तिरूकोणेश्‍वरम मंदिर और कोंडास्‍वामी मंदिर सहित सांस्‍कृतिक एवं धार्मिक महत्‍व के प्रमुख स्‍थलों पर भी जाएंगी। वह त्रिंकोमाली और जाफना में भारतीय स्‍टेट बैंक की शाखाओं का उद्घाटन भी करेंगी। उल्‍लेखनीय है कि भारत ने गत वर्ष श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान उसे चार अरब अमरीकी डॉलर की अभूतपूर्व मानवीय सहायता प्रदान की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.