Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का देश के सभी जिलों में एआई तकनीकों को अपनाने का आग्रह

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई दौड़ रहा है, तो नियमों को भी उसी गति से दौडने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने नई दिल्‍ली में आज विकसित भारत और फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी के लिए एआई की रूपरेखा पर नीति आयोग की रिपोर्ट जारी करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने एआई के तीव्र विकास को लेकर आगाह करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक होना चाहिए और नैतिकता पर अडे नहीं रहना चाहिए। निर्मला सीतारमण ने कहा कि एआई करीब-करीब समाधान प्रदान करने में सक्षम है।

इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव और नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर सुब्रमण्‍यम ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्‍णव ने भविष्य की प्रौद्यौगिकियों में महारत हासिल करने और प्रतिभा पाइपलाइन विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

अगले साल फरवरी में एआई इम्‍पैक्‍ट समिट होगा। इसकी तैयारी के लिए नी‍ति आयोग की तरफ से पूरे देश भर के सभी जिलों के साथ ग्राउंड लेवल पर जो काम हो रहा है, एग्रीकल्‍चर में, हेल्‍थकेयर में, एजुकेशन में उसको को लेके समागम किया गया और जो बेस्‍ट प्रैक्टिसिज हैं, उनको सबसे साथ शेयर किया गया।

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सुब्रमण्‍यम ने प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

NCB ने मुंबई में बड़े कोकीन सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की

संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More

27 minutes ago

भारत-तंजानिया व्यापार में निरंतर वृद्धि, 9 बिलियन डॉलर के पार

भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More

27 minutes ago

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More

27 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More

27 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More

27 minutes ago

अमेरिका ने भारत को लगभग 14 मिलियन डॉलर मूल्य की चोरी की गई 657 कलाकृतियां लौटाईं

अमेरिका ने भारत को लगभग 14 मिलियन डॉलर मूल्य की चोरी की गई 657 कलाकृतियां… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.