Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11वें यूके-भारत आर्थिक और वित्तीय संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

11वें भारत-यूनाइटेड किंगडम आर्थिक और वित्तीय संवाद (ईएफडी) आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता वर्चुअल रूप में भारतकी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और यूनाइटेड किंगडम के ट्रेजरी चांसलर ऋषि सुनक ने की।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में आरबीआई के गवर्नर, सेबी के अध्यक्ष, आईएफसीए के अध्यक्ष, आर्थिक कार्य सचिव तथा वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय उच्चायोग, यूके के प्रतिनिधि शामिल थे।

यूके प्रतिनिधिमंडल में बैंक ऑफ इंग्लैंडके गवर्नर, सीईओ वित्तीय आचरण प्राधिकरण, आर्थिक सचिव और यूके एचएमटी के अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

संवाद में, अन्य बातों के साथ-साथ, जी 20 और कॉप 26 समेत बहुपक्षीय मुद्दों के सन्दर्भ में आर्थिक सहयोग परचर्चा हुई। दोनों पक्षों ने फिन-टेक और गिफ्ट सिटी पर विशेष जोर देने के साथ, वित्तीय सेवा सहयोग को आगे बढ़ाने तथा सालाना भारत-यूके वित्तीय बाजार संवादएवं वित्तीय बाजारों में सुधार के लिए जारी उपायों पर विचार-विमर्श किया। बुनियादी ढांचे के विकास, स्थायी वित्त तथा जलवायु वित्त को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

भारत-यूके वित्तीय भागीदारी (आईयूकेएफपी) के तहत निजी क्षेत्र की पहल और भारत-यूके स्थायी वित्त कार्यकारी समूह तथा इसकी प्रगति पर भी चर्चा की गई। जलवायु वित्त नेतृत्व पहल (सीएफएलआई) भारत साझेदारी को आज दोनों पक्षों द्वारा लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य भारत में पूंजी जुटाने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए वित्तीय संस्थानों, कॉरपोरेट और मौजूदा स्थायी वित्त पहल के साथ काम करना है। दोनों पक्ष बहुपक्षीय और निजी साधनों के माध्यम से वित्त जुटाने और यूके के आगामी सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड जारी करने समेत प्रासंगिक अनुभव साझा करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

11वें आर्थिक और वित्तीय संवाद का समापन; केंद्रीय वित्त मंत्री और यूनाइटेड किंगडम के ट्रेज़री चांसलर द्वारा संयुक्त वक्तव्य को अपनाने और जलवायु वित्त नेतृत्व पहल (सीएफएलआई) भारत साझेदारी पर संयुक्त वक्तव्य जारी करने के साथ हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.