Categories: News-Headlines

दुबई के एक्सपो 2020 में भारत पैवेलियन 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर गतिशील भारत की यात्रा प्रदर्शित करेगा

एक अक्टूबर से दुबई के एक्सपो 2020 में भारत पैवेलियन (मंडप) कोविड के बाद की दुनिया में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर गतिशील भारत की यात्रा प्रदर्शित करेगा। यह पैवेलियन जोकि एक प्रौद्योगिक चमत्कार है, न केवल जीवंत भारतीय संस्कृति को और इसके अतीत को बल्कि क्षमता और अवसरों को भी प्रदर्शित करेगा जो यह घरेलू तथा विदेशी निवेशकों के सामने एक वैश्विक आर्थिक हब के रूप में प्रस्तुत करता है।

मार्च 2022 तक चलने वाले छह महीने के इस दुबई एक्सपो 2020 में भारत की भागीदारी की व्यापक थीम को रेखांकित करते हुए भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सचिव श्री बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि, ‘ दुबई के एक्सपो 2020 में भारत पैवेलियन 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर गतिशील भारत की यात्रा प्रदर्शित करेगा। एक्सपो में कोविड-19 के खिलाफ भारत की असाधारण लड़ाई और एक वैश्विक बिजनेस हब के रूप में देश के उद्भव को प्रदर्शित किया जाएगा जो दुबई के एक्सपो 2020 में भारत की भागीदारी की व्यापक थीम बनने के लिए दुनिया के सामने विशाल अवसर प्रस्तुत करेगा। ‘

भारतीय पैवेलियन में भारत की कई शीर्ष कंपनी समूहों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां के साथ साथ कई भारतीय राज्यों, की भी भागीदारी होगी जो अपनी संस्कृति, परंपरा और विपुल व्यवसाय अवसरों को प्रदर्शित करेगे। एक्सपो 2020 के छह महीनों के दौरान बड़ी संख्या में सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों, विख्यात व्यक्तियों के भारत पैवेलियन का अवलोकन करने की उम्मीद है जहां विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

श्री सुब्रमण्यम ने कहा कि, ‘ दुबई के एक्सपो 2020 में, भारत पैवेलियन अवसर तथा गतिशीलता के साथ-साथ स्थिरता के स्तंभ पर उभर रहे भारत के चेहरे को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है-एक ऐसे देश के रूप में जो विश्व के भविष्य का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। ‘

पैवेलियन में देश की सांस्कृतिक विविधता, प्राचीन खजानों, उपलब्धियों तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ अग्रणी अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा। दुबई के एक्सपो 2020 में सबसे बड़े पैवेलियनों में से एक, भारत पैवेलियन में 600 एकल रंगीन ब्लाकों से निर्मित्त एक नवोन्मेषी काइनेटिक फैकेड शामिल होगा। इसका निर्माण एक रोटेटिंग पैनल के मोजैक के रूप में किया गया है जो अपनी धुरी पर घूमने के दौरान विभिन्न थीमों को दर्शाता है। यह ‘गतिशील भारत‘ की थीम का प्रतिनिधित्व करता है और राष्ट्र की समृद्ध विरासत और प्रौद्योगिकीय उन्नति का एक अनूठा मिश्रण है।

जब भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, भारत पैवेलियन अमृत महोत्सव के समारोहों को प्रतिबिंबित करेगा जिसे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लांच किया गया था और यह दुनिया के सामने कई गतिविधियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये नए भारत को प्रस्तुत करेगा।

समस्त चार-मंजिली संरचना को दो भागों में विभाजित किया गया है। जोन की पहचान 11 प्राथमिक थीमों – जलवायु एवं जैवविविधता, अंतरिक्ष, शहरी तथा ग्रामीण विकास, सहिष्णुता एवं समावेशन, ज्ञान एवं अध्ययन, यात्रा तथा कनेक्टिविटी, वैश्विक लक्ष्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण, खाद्य कृषि तथा आजीविका एवं जल के आधार पर की गई है।

भारत पैवेलियन में नेतृत्व परिचर्चाओं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलनों तथा संगोष्ठियों की मेजबानी तथा सह-निर्माण भी किया जाएगा जिससे कि अन्य प्रतिभागी देशों के साथ साझीदारी करने के लिए अवसरों की खोज की जा सके।

भारत पैवेलियन में, आगंतुक को तारों से भरी रातों, विविध सांस्कृतिक शो, भारतीय त्यौहारों को मनाने तथा भारतीय व्यंजनों का आनंद उठाने का भी अवसर मिलेगा।

भारत की भागीदारी के लिए विशेष रूप से डिजायन किए गए लोगो का निर्माण किया गया है जिससे कि दुबई के एक्सपो 2020 में भारत की भागीदारी का एक नया समग्र वैश्विक ब्रांड का अनुभव प्रदान किया जा सके। लोगो का गोलाकार रूप एकता, प्रतिबद्धता और समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है जो भारत के केंद्रीय स्तंभ हैं और यह दुनिया के सबसे बड़े गतिशील लोकतंत्रों तथा सबसे तेज गति से बढ़ने वाले व्यवसाय केंद्रों में से एक में निरंतरता तथा उभरते जीवनचक्र को प्रकट करता है।

लोगो के डिजाइन में चक्र प्रदर्शित किया गया है जो शक्ति, साहस और प्रगतिशील गति को प्रतिबिंबित करता है। इसके रंग भारतीय ध्वज से लिये गए हैं जहां गेरुआ रंग शक्ति और साहस का प्रतीक है, श्वेत रंग शांति और सच्चाई को इंगित करता है तथा हरा रंग उर्वरता, वृद्धि और शुभता का प्रतिनिधित्व करता है।

इसका उपयोग दुबई के एक्सपो 2020 के दौरान सभी आधिकारिक संप्रेषणों तथा स्टेशनरी में किया जाएगा।

एक्सपो 2020 में भारत की भागीदारी को भारत पैवेलियन की वेबसाइट (www.indiaexpo2020.com) द्वारा कवर किया जाएगा। इस वेबसाइट की डिजाइन विशेष रूप से दुबई के एक्सपो 2020 के लिए बनाई गई है जिससे कि समय सारिणी, कार्यक्रम तथा कार्यकलापों के बारे में आम लोग तथा आगंतुकों को सूचना उपलब्ध कराई जा सके।

इस वेबसाइट में मीडिया पंजीकरण के लिए एक समर्पित खंड भी होगा जो पत्रकारों तथा मीडिया घरानों को व्यक्तिगत रूप से या ऑॅनलाइन तरीके से भारत पैवेलियन में गतिविधियों को कवर करने के लिए सही प्रकार की अनुमतियों के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.