केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में वित्तीय और पूंजी बाजारों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने उद्योग जगत के इन लीडर्स से इस क्षेत्र को और मजबूत करने के तरीके तलाशने को कहा। अपने भाषण में वित्त मंत्री ने महामारी के समय में भी वित्तीय बाजारों द्वारा दिखाए गए लचीलेपन पर संतोष व्यक्त किया।
निर्मला सीतारमण ने बाजार प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे दक्षता और पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्धता बनाए रखें ताकि सबसे असरदार ढंग से उत्पादक निवेश के लिए संसाधनों को सही दिशा दी जा सके।
वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वित्तीय बाजार में भरोसा और विश्वास बहुत जरूरी है। निर्मला सीतारमण ने संस्था निर्माण और वित्तीय बाजार को मजबूत और निवेशक-अनुकूल बनाने में बाजार प्रतिभागियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी रोशनी डाली।
इस दौरान निवेशक जागरूकता, केवाईसी मानदंड, म्युचुअल फंड की पैठ, कॉरपोरेट बॉन्ड को गहरा करने, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और बाजार व्यवस्था की प्रभावशीलता से जुड़े विभिन्न विचारों और सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इन प्रतिभागियों में स्टॉक एक्सचेंज, क्लियरिंग कॉरपोरेशन, डिपॉजिटरी, म्यूचुअल फंड उद्योग, स्टॉक ब्रोकरेज फर्म, मर्चेंट बैंकर और क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के कार्यकारी प्रमुख शामिल थे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment