Categories: News-Headlines

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अक्टूबर, 2023 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

भारत सरकार के अक्टूबर 2023 तक के मासिक खाते को समेकित किया गया है और इसकी रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। मुख्य अंश नीचे दिए गए हैं:-

भारत सरकार को अक्टूबर 2023 तक 15,90,712 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संगत बजट अनुमान 2023-24 का 58.6 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। इनमें 13,01,957 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केन्द्र को शुद्ध) और 2,65,765 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 22,990 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 14,990 करोड़ रुपये की ऋण की वसूली और 8,000 करोड़ रुपये की विविध पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।

भारत सरकार ने इस अवधि तक करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को 5,28,405 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 93,966 करोड़ रुपये अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 23,94,412 करोड़ रुपये (संगत बजट अनुमान 2023-24 का 53 प्रतिशत) है। इसमें से 18,47,488 करोड़ रुपये राजस्व खाते पर और 5,46,924 करोड़ रुपये पूंजीगत खाते पर व्यय हुए हैं। कुल राजस्व व्यय में से, 5,45,086 करोड़ रुपये ब्याज के भुगतान पर और 2,31,694 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडियों पर व्यय हुए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.