Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित 40वें तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) से देश की तटीय सुरक्षा और समुद्री क्षमताओं को मजबूत बनाने की दिशा में पूरे समर्पण और पेशेवर अंदाज के साथ लगातार काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने 30 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित 40 वें तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए खोज, बचाव और प्रदूषण प्रतिक्रिया के क्षेत्र में अग्रणी रहकर समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल की प्रशंसा की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आईसीजी ने अपनी स्थापना के बाद से, सभी परिस्थितियों में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में उनकी महत्वपूर्ण सेवा की है। उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।

सम्मेलन के दौरान, आईसीजी के महानिदेशक राकेश पाल ने रक्षा मंत्री को मौजूदा विकास परियोजनाओं, परिचालन तत्परता और भविष्य की विस्तार योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य समकालीन समुद्री चुनौतियों का समाधान करना और देश के तटीय निगरानी तंत्र को मजबूत बनाना है। इस सम्मेलन में रक्षा मंत्रालय और आईसीजी के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन के एजेंडे में महत्वपूर्ण विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिसमें समुद्री सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ाना जैसे खोज और बचाव अभियान, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया, प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अभियान, समुद्र में मछुआरों / नाविकों की सुरक्षा, तटीय सुरक्षा उपायों को अधिकतम बनाना अंतर-एजेंसी समन्वय को मजबूत बनाना तथा समुद्री क्षेत्र के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना शामिल है।

यह सम्मेलन वार्षिक रूप से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें सभी अधिकारी भविष्य के लिए रोडमैप सामने रखते हैं और विभिन्न नीति और रणनीतिक मुद्दों के बारे में चर्चा करते हैं। इसका उद्देश्य सेवा के लिए एक भविष्यवादी विज़न तैयार करना और चुनौतियों को कुशलतापूर्वक दूर करने के तौर-तरीकों के बारे में विचार-विमर्श करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.