Categories: News-Headlines

वस्‍तु और सेवाकर परिषद ने कोविड उपचार संबंधी उपकरणों और दवाओं पर जीएसटी छूट और कटौती की अवधि सितंबर तक बढाई

वस्तु और सेवाकर परिषद ने आज कोविड उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं पर छूट की मंत्री-समूह की सिफारिशों को मोटे तौर से स्वीकार कर लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि एंटी फंगल दवाई एमफोटेरिसिन-बी और एंटीवायरल दवाई टोसिलिजुमैब को अब जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर कोविड मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एंटीवायरल दवाई रेमडेसिविर पर जीएसटी की दर बारह से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि एंटीकोगुलेंट हेपारिन और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताई गई कोविड उपचार में इस्तेमाल होने वाली अन्‍य दवाइयों पर भी जीएसटी की दर घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है।

वित्त मंत्री सीतारामन ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए जीएसटी परिषद ने मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, ऑक्सीजन बनाने वाले उपकरण और इससे संबंधित चिकित्सा सुविधाओं पर जीएसटी दर बारह प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी है। कोविड जांच किट, पल्स ऑक्सीमीटर, तापमान मापने वाले उपकरण और हैंड सैनेटाइजर भी अब सस्ते होंगे। इन पर जीएसटी की दर पांच प्रतिशत कर दी गई है। एंबुलेंस पर जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर बारह प्रतिशत कर दी गई है। विद्युत और गैस के जरिये होने वाले शवदाह पर जीएसटी दर 18 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। जीएसटी परिषद ने ये सभी छूट इस वर्ष सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी हैं।

ये जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक थी। पिछले महीने जीएसटी परिषद की बैठक के बाद मंत्री समूह का गठन किया गया था। मंत्री समूह ने आठ दिन के भीतर ही रिपोर्ट सौंप दी थी।

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

9 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

12 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

21 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

2 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.