Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य में महामारी को रोकने के लिए वैश्विक एकता का आह्वान किया; कोविड वैक्सीन पर पेटेंट छूट के लिए G-7 नेताओं का समर्थन मांगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य में महामारियों को रोकने के लिए वैश्विक एकता, नेतृत्व और एकजुटता का आह्वान करते हुए लोकतांत्रिक और पारदर्शी समाजों की विशेष जिम्मेदारी पर जोर दिया है। जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस सम्मेलन से संपूर्ण विश्व को एक धरती, एक स्वास्थ्य का संदेश जाना चाहिए। उन्होंने महामारी से लड़ने में भारत के संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण का उल्लेख किया जिसमें सरकार, उद्योग और समाज ने हरेक स्तर पर समन्वित प्रयास किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने और टीकाकरण प्रबंधन में भारत में डिजिटल माध्यमों के सफल उपयोग की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत अन्य विकासशील देशों के साथ अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने को तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्वास्थ्य प्रशासन में सुधार के सामुहिक प्रयासों में भारत के सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन में जी-7 देशों से कोविड संबंधी प्रौद्योगिकी को बौद्धिक संपदा अधिकारों के दायरे से मुक्त रखने के भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव पर समर्थन मांगा। सूत्रों ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया तथा अन्य देशों ने भी इस प्रस्ताव का पूरा समर्थन किया।

जी-7 शिखर सम्मेलन के इस सत्र का विषय था- मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की बहाली और इसमें कोविड महामारी से संपूर्ण विश्व को उबारने तथा भविष्य में ऐसी महामारियों के खिलाफ प्रतिरोधक व्यवस्था तैयार करने के उपायों पर विशेष चर्चा हुई। प्रधानमंत्री आज जी-7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन दो सत्रों को संबोधित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

11 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

This website uses cookies.