Categories: News-Headlines

वर्ष 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और वर्ष 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना: डॉ. जितेंद्र सिंह

सरकार ने 2035 तक भारत अंतरिक्ष स्टेशन नाम से अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना बनाई है और अगर सब कुछ सही रहा तो 2040 तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह बात कही। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-4 को दो प्रक्षेपण यानों के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा।

चंद्रयान एक पहला ऐसा हमारा मिशन रहेगा जो दो लॉन्च व्हीकल से छोड़ा जाएगा उसके पांच कंपोनेंट रहेंगे। तीन एक तरफ, दो एक तरफ और डॉकिंग-अन डॉकिंग जिसकी थोड़ा बहुत अनुभव स्‍पेडेक्‍स से भी हुआ है, उसको बार बार करके और अधिक अनुभव और क्षमता हासिल करने का प्रयास रहेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस साल के अंत तक एक महिला रोबोट के साथ गगनयान की परीक्षण उड़ान शुरू की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि यह गौरव, गर्व और राहत का क्षण है कि सुनीता विलियम्स धरती पर सुरक्षित वापस आ गईं हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज

आज कैसा रहेगा मौसम? आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ… Read More

3 hours ago

Sri Lanka Vs West Indies मुकाबले पर क्रिकेट जगत की नजर, रोमांचक टक्कर की उम्मीद

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी चुनौती Sri Lanka vs West Indies मुकाबला क्रिकेट… Read More

3 hours ago

आंधी का कहर: तेज हवाओं और धूल भरे तूफान ने बदला मौसम, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी देश के कई हिस्सों में अचानक आई आंधी और… Read More

3 hours ago

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

19 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

This website uses cookies.