Categories: News-Headlines

वर्ष-2023 का नोबेल पुरस्‍कार M-RNA आधारित कोविड टीकों का निर्माण को संभव बनाने वाले वाले वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिलेगा

चिकित्‍सा या शरीर विज्ञान क्षेत्र में वर्ष-2023 का नोबेल पुरस्‍कार संयुक्‍त रूप से हंगरी की प्रोफेसर कैटेलिन कारिको और अमरीका के प्रोफेसर ड्रीयू वीसमैन को प्रदान किया जाएगा। इन दोनों वैज्ञानिकों ने ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित की जिससे एम-आरएनए आधारित कोविड टीकों का निर्माण संभव हो सका। इस तकनीक पर वैश्विक महामारी से पहले प्रयोग चल रहा था लेकिन अब यह विश्‍व में लाखों लोगों को दी जा चुकी है। इसी एम-आरएनए प्रौद्योगिकी पर कैंसर सहित अन्‍य बीमारियों के लिए भी अनुसंधान हो रहा है।

प्रोफेसर कारिको और प्रोफेसर वीसमैन काफी लंबे समय से यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया में काम कर रहे हैं। इन दोनों को अपने अनुसंधान के लिए 2021 में प्रतिष्ठित लास्‍कर पुरस्‍कार सहित कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है। नोबेल पुरस्‍कार समिति ने कहा है कि आधुनिक समय में मानव स्‍वास्‍थ्‍य के लिए दोनों वैज्ञानिकों का योगदान काफी महत्‍वपूर्ण है। इनकी तकनीक से मानव स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एक सबसे बड़े खतरे के समय में अभूतपूर्व दर से टीकों का विकास हो पाया। ये टीके वायरस या बैक्टिरिया से लड़ने के लिए शरीर के प्रतिरोधक तंत्र को तैयार करते हैं। एम-आरएनए तकनीक पारंपरिक टीकों से अलग है। जब हमारे शरीर पर कोई वायरस या बैक्टिरिया हमला करता है तो ये तकनीक उस वायरस से लड़ने के लिए हमारी कोशिकाओं को प्रोटीन बनाने का संदेश भेजती है। इससे हमारे प्रतिरोधक तंत्र को जो जरूरी प्रोटीन चाहिए वो मिल जाता है। कोविड महामारी के दौरान माडर्ना, फाइजर तथा बायोएनटेक टीके एम-आरएनए तकनीक पर आधारित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.