Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने खादी महोत्‍सव का उद्घाटन किया

केन्‍द्रीय सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने आज मुम्‍बई में खादी और ग्राम उद्योग आयोग के खादी महोत्‍सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने खादी और ग्रामोद्योगों के कार्यों की सराहना की और हाल के वर्षों में इन उद्योगों की महत्‍वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि 2014-15 में खादी और ग्राम उद्योग आयोग का कारोबार 30 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 134 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। उन्‍होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में नई पद्धतियां अपनाते हुए यह शानदार प्रगति हासिल की गई है।

खादी महोत्‍सव इस महीने की 31 तारीख तक चलेगा। इस दौरान खादी उत्‍पादों के अलावा स्‍थानीय उत्‍पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएगी। इस अवधि में खादी उत्‍पादों पर ग्राहकों को 20 से 25 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। महोत्‍सव के दौरान खादी और ग्राम उद्योग संबंधी विषयों पर युवाओं के लिए जिंगल प्रतियोगिता और वीडियो गेम्‍स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.